खरगापुर: कुड़ीला, कोतवाली और अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैंकों और एटीएम की चेकिंग की, संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचित करें
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में असामाजिक तत्वों की उपस्थिति को चेक करने हेतु कुड़ीला,कोतवाली सहित अन्य क्षेत्र में पुलिस द्वारा बैंक और एटीएम को चेक किया गया। बैंक और एटीएम में तैनाद बैंक कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों एवं आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा की मानक अपनाने हेतु अवगत कराया। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचित करने का संदेश दिया।