लोहरदगा: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया, SDPO ने दी जानकारी
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के निर्देश पर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने सोमवार शाम 3:00 प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।