सूरजगढ़: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का सूरजगढ़ा में पुलिस ने लिया जायजा
गुरुवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थित बैंकिंग संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस द्वारा व्यापक जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. बैंकों में सेवा सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम तथा आने जाने वालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई.