भूपालसागर: आकोला में तेज रफ्तार बाइक का कहर सीसीटीवी में कैद, मां के साथ जा रहे मासूम को उछाला, बाल-बाल बची जान
गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आकोला में तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सड़क पार कर रहे मासूम को सामने से आ रही तेज स्पीड बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा करीब 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे के वक्त उसकी मां भी साथ थी। गनीमत रही कि मासूम की जान बच गई और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना