संडीला: लगातार आ रही तेज आंधियों से आम की फसल को हुआ बड़ा नुकसान, किसानों को लागत निकलने की भी उम्मीद नहीं
Sandila, Hardoi | May 29, 2026 हरदोई जिले में लगातार आ रही तेज आंधी और बारिश ने आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के लगातार बिगड़ते मिजाज के चलते बागों में तैयार हो रही आम की फसल भारी मात्रा में टूटकर गिर रही है। इससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।