वारासिवनी: पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों ने जामा मस्जिद पहुंचकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद, नगर में निकला जुलूस
नगर स्थित जामा मस्जिद में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। भाजपा के पूर्व सांसद के.डी देशमुख, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल , मनोज दांदरे संदीप मिश्रा योगेंद्र लिमजे और समीर बिसेन सहित अन्य साथी मौजूद रहे सभी ने मुस्लिम समाज को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पैगम्बर साहब के मोहब्बत अमन भाईचारे और इंसानियत के संदेश को याद किया