मुंगेर: घर के बाहर फायरिंग में महिला को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने चचेरे देवर पर लगाया आरोप
Munger, Munger | Apr 26, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय तौफिर गांव में रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फायरिंग की घटना में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चिंटू यादव की पत्नी चांदनी देवी के रूप में की गई है, जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घटना के संबंध में मौके पर मौजूद गौतनी बबीता देवी ने बताया कि चांदनी देवी के चचेर