Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image

एसडीएम सिवनी मालवा ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार, सिवनी मालवा में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील अंतर्गत कार्यरत समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी, प्रवाचक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, साइबर तहसील अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, अभिलेख दुरुस्ती, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी, जनसुनवाई प्रकरण, फसल गिरदावरी, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनगणना, नगरीय क्षेत्र सर्वे, वन ग्रामों के राजस्व ग्राम में समपरिवर्तन, धारणाधिकार एवं लघु सिंचाई संगणना जैसे विषयों पर विभागीय प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय राय ने निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही करने तथा आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने, राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं अभिलेखों में त्रुटियों के शीघ्र सुधार हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्वामित्व योजना एवं फार्मर आईडी से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, क्षेत्रीय भ्रमण बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय राय ने कहा कि राजस्व प्रशासन की कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता ही आमजन के विश्वास का आधार है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

MORE NEWS

💠एसडीएम सिवनी मालवा के नेतृत्व में ग्राम चौतलाय का संयुक्त निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा के नेतृत्व में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नायब तहसीलदार, एसडीओ पीएचई, सीपीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम  चौतलाय का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मंदिर, तालाब, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

➡️संयुक्त दल द्वारा विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी भौतिक स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश संस्था प्रभारियों को दिए गए। आगामी शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब निर्माण, सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, जिस पर मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

💠एसडीएम सिवनी मालवा के नेतृत्व में ग्राम चौतलाय का संयुक्त निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा के नेतृत्व में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नायब तहसीलदार, एसडीओ पीएचई, सीपीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम चौतलाय का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मंदिर, तालाब, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ➡️संयुक्त दल द्वारा विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी भौतिक स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश संस्था प्रभारियों को दिए गए। आगामी शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब निर्माण, सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, जिस पर मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

पंचायत नामा : ग्राम पंचायत रेसलपुर बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्वयं की आय से कराया भव्य स्वागत द्वार, विश्राम भवन एवं वृक्षारोपण कार्य

जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत रेसलपुर ने ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामान्यतः विकास कार्यों के लिए शासकीय अनुदान एवं बजट पर निर्भर रहने वाली पंचायतों के विपरीत रेसलपुर पंचायत ने अपनी स्वयं की आय एवं टैक्स वसूली की राशि का सदुपयोग कर गांव को नई पहचान दिलाई है। पंचायत द्वारा ग्रामीणों के सहयोग एवं प्रभावी टैक्स वसूली से प्राप्त राशि से गांव में भव्य स्वागत द्वार, राहगीरों एवं ग्रामीणों की सुविधा हेतु आधुनिक विश्राम भवन का निर्माण कराया गया है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य कर हरियाली को भी बढ़ावा दिया गया है।

ग्राम पंचायत की इस उपलब्धि के पीछे सरपंच श्रीमती मालती झाल्या, सचिव श्री सुरेंद्र सिंह चौहान एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री देवेंद्र केवट की कुशल कार्यप्रणाली एवं दूरदर्शी सोच को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इनके समन्वित प्रयासों से पंचायत में शत-प्रतिशत टैक्स वसूली सुनिश्चित हुई तथा प्राप्त राशि का पारदर्शी तरीके से जनहित के कार्यों में उपयोग किया गया। ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब टैक्स की राशि गांव के विकास एवं सौंदर्यीकरण में उपयोग होती दिखाई देती है, तो लोगों में भी समय पर टैक्स जमा करने की जागरूकता एवं जिम्मेदारी बढ़ती है। भव्य स्वागत द्वार, विश्राम भवन एवं हरियाली के कारण अब रेसलपुर क्षेत्र की सुंदर एवं व्यवस्थित पंचायतों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। ग्राम पंचायत रेसलपुर की यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है, जहां स्थानीय संसाधनों एवं जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

पंचायत नामा : ग्राम पंचायत रेसलपुर बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल स्वयं की आय से कराया भव्य स्वागत द्वार, विश्राम भवन एवं वृक्षारोपण कार्य जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत रेसलपुर ने ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामान्यतः विकास कार्यों के लिए शासकीय अनुदान एवं बजट पर निर्भर रहने वाली पंचायतों के विपरीत रेसलपुर पंचायत ने अपनी स्वयं की आय एवं टैक्स वसूली की राशि का सदुपयोग कर गांव को नई पहचान दिलाई है। पंचायत द्वारा ग्रामीणों के सहयोग एवं प्रभावी टैक्स वसूली से प्राप्त राशि से गांव में भव्य स्वागत द्वार, राहगीरों एवं ग्रामीणों की सुविधा हेतु आधुनिक विश्राम भवन का निर्माण कराया गया है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य कर हरियाली को भी बढ़ावा दिया गया है। ग्राम पंचायत की इस उपलब्धि के पीछे सरपंच श्रीमती मालती झाल्या, सचिव श्री सुरेंद्र सिंह चौहान एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री देवेंद्र केवट की कुशल कार्यप्रणाली एवं दूरदर्शी सोच को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इनके समन्वित प्रयासों से पंचायत में शत-प्रतिशत टैक्स वसूली सुनिश्चित हुई तथा प्राप्त राशि का पारदर्शी तरीके से जनहित के कार्यों में उपयोग किया गया। ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब टैक्स की राशि गांव के विकास एवं सौंदर्यीकरण में उपयोग होती दिखाई देती है, तो लोगों में भी समय पर टैक्स जमा करने की जागरूकता एवं जिम्मेदारी बढ़ती है। भव्य स्वागत द्वार, विश्राम भवन एवं हरियाली के कारण अब रेसलपुर क्षेत्र की सुंदर एवं व्यवस्थित पंचायतों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। ग्राम पंचायत रेसलपुर की यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है, जहां स्थानीय संसाधनों एवं जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, मिट्टी परिवहन करते डंपर को किया जप्त

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खापरखेड़ा रोड पिपरिया क्षेत्र में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक डंपर क्रमांक RJ19GG3788 को मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त डंपर को जप्त कर स्टेशन रोड थाना पिपरिया में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, मिट्टी परिवहन करते डंपर को किया जप्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खापरखेड़ा रोड पिपरिया क्षेत्र में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक डंपर क्रमांक RJ19GG3788 को मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त डंपर को जप्त कर स्टेशन रोड थाना पिपरिया में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

💠एसडीएम सोहागपुर ने गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का किया निरीक्षण

💠दो दिवस में शत-प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण करने के दिए निर्देश

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सोहागपुर अनुभाग अंतर्गत प्रगतिरत गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर द्वारा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी सुश्री प्रियंका भलावी ने मौके पर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया तथा स्वयं एम.आई. सेंसस ऐप का उपयोग कर लघु सिंचाई गणना हेतु जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यों में शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटवारियों को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लघु सिंचाई गणना कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री रंजीत चौहान सहित संबंधित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

💠एसडीएम सोहागपुर ने गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का किया निरीक्षण 💠दो दिवस में शत-प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण करने के दिए निर्देश ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सोहागपुर अनुभाग अंतर्गत प्रगतिरत गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर द्वारा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी सुश्री प्रियंका भलावी ने मौके पर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया तथा स्वयं एम.आई. सेंसस ऐप का उपयोग कर लघु सिंचाई गणना हेतु जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यों में शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटवारियों को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लघु सिंचाई गणना कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री रंजीत चौहान सहित संबंधित राजस्व अमला उपस्थित रहा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026