मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायतीराज कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ग्राम कचहरी सचिव, न्यायमित्र व सरपंचों की बैठक हुई। इसमें 13 दिसंबर को जिला में आयोजित होनेवाली लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।