चूरू: तारानगर में युवती के अपहरण के प्रयास में बोलेरो चढ़ाने से घायल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू जिले के तारानगर उपखंड में एक युवती का अपहरण करने के विरोध में परिजनों पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा देने के मामले में गम्भीर घायल 2 व्यक्तियों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां उपचार के बाद दोनो को ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। हमले में अशोक कुमार और भगवानराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।