चूरू: गुजरात से अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर भेजा गया जेल
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने मार्च 2025 में महंगी शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गणपत ठाकुर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना के हैड कांस्टेबल प्रेम सिंह ने मंगलवार शाम को बताया कि मार्च 2025 में पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से NH 52 पर कार्यवाही की थी।