लखीसराय: लखीसराय पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य दीक्षांत परेड समारोह, 203 प्रशिक्षु आरक्षियो ने संविधान के प्रति निष्ठा की ली शपथ
शुक्रवार को लखीसराय न्यू पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में 203 पर शिक्षक आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली. पूर्वाह्न 8:30 बजे कार्यक्रम में डीआई जी राकेश कुमार,डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. यह आयोजन प्रशिक्षु आरक्षियों के कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक रहा.