करनाल: जिला जेल से स्नैचिंग के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, पूछताछ में नकदी बरामद
Karnal, Karnal | Sep 21, 2024 जिला पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-01 टीम द्वारा थाना शहर करनाल में दर्ज स्नैचिंग के आरोपी गौरव हसीजा पुत्र सुभाष वासी बृहम नगर, सोनीपत को प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल करनाल से गिरफतार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड पुलिस टीम द्वारा आरोपी ₹10000 नगदी बरामद की गई।