कटंगी: जमुनिया जलाशय का किसानों के खेतों तक नहीं पहुंचा पानी, जनपद सदस्य ने एसडीएम व एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
मध्यम सिंचाई परियोजना जमुनिया जलाशय से नहरों में पानी छोड़ने के बाद भी टेल एरिया में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया और जल संसाधन विभाग ने नहरों को बंद कर दिया। जिससे खेतों में गेहूं की फसलों को नुकसान होने का अनुमान है, इसलिए फिर से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर आगरी जनपद सदस्य वाहने ने एसडीएम और जल संसाधन विभाग एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है।