कटंगी: विज्ञान केन्द्र और जनजातीय संग्रहालय भोपाल का किया शैक्षणिक भ्रमण, कटंगी वापस लौटने पर साझा किया अपने अनुभव
उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ और वर्ल्ड बैंक के तत्वाधान में आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल और जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। वहां से आज शुक्रवार की सुबह वापस लौटकर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया।