सहसवान: ट्रैक्टर पर बैठकर गेहूं बेचकर लौट रहे लोग, ट्रैक्टर पलटने से महिला की हुई मौत
थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बस्तोई सीकरी के निवासी मनोहर यादव पुत्र लखपत उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी तारावती उम्र 38 वर्ष एवं गांव के ही कैलाश पुत्र राधेश्याम उम्र 32 वर्ष के ट्रेक्टर से कस्बा दहगवां से गेहूं बेचकर आ रहे थे। ग्राम बस्तोई सिकरी के रास्ते में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीनो घायल हो गए। परिवारीजन तीनों को उपचार हेतु लेकर जा रहे थे।