दतिया ब्रेकिंग --------
*10 माह से फरार हवाई फायरिंग का आरोपी अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार।* दतिया के गोराघाट थाना पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव से पहले कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग के मामले में 10 माह से फरार *आदतन अपराधी दीपक रावत को गिरफ्तार कर लिया।* आरोपी के कब्जे से *315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।* पूछताछ में सामने आया कि वह वर्ष 2025 के हवाई फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। *आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध हथियार और हवाई फायरिंग सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।* लंबे समय से पुलिस को आरोपी की थी तलाश *गिरफ़्तार कर पुलिस ने बदमाश का जुलूस निकालकर निकली उसकी हेकड़ी।*