रायबरेली: सिकंदरपुर निवासी दंपति ने ठेकेदार पर बेटे को बंधक बनाकर वसूली करने का लगाया आरोप, एसपी ऑफिस में की शिकायत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सिकंदरपुर निवासी छोटेलाल ने अपनी पत्नी के साथ,रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले,ठेकेदार अजय द्वारा उसके,बेटे विजय प्रताप को मजदूरी कराने के लिए,पहले लुधियाना ले जाया गया,और बाद में,बनारस ज्यादा पैसे का ललाच देकर बुला लिया गया आशंका है,कि उससे गलत कार्य करवाया जा रहा है।