रायबरेली: कचौंदा नानकारी के पास होली के दिन शारदा नहर में नहाते समय डूबे 2 किशोरों में से दूसरे किशोर का शव पुलिस ने किया बरामद
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,कचौदा नानकारी में होली पर्व के दिन,शारदा नहर में नहाते समय,2 किशोर डूब गए थे,जिसमें एक,किशोर जयदीप रावत का शव,शनिवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद किया था।वहीं दूसरे किशोर सुजीत का शव,भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरामद हुआ है। दोनों शवो को,पुलिस ने कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।और जांच में जुट गई