रायबरेली: सुख्खा मजरे सिकंदरपुर गांव में खेत जा रहे युवक पर दबंगों ने लाठी, डंडों व सरिया से किया जानलेवा हमला, युवक हुआ घायल
महाराजगंज थानाक्षेत्र के,पूरे सुख्खा मजरे सिकंदरपुर गांव में, रविवार को खेत जा रहे,एक युवक पर दबंगों ने घेरकर,लाठी डंडों से हमला कर दिया,दबंगो के हमले में युवक,हरिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,महाराजगंज से,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।और मामले का शिकायती पत्र,थाने में देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।