मांडर: टांगर बसली में मोहर्रम मेला का भव्य आयोजन, अखाड़ाधारियों ने दिखाए शानदार करतब
Mandar, Ranchi | Jun 29, 2026 मांडर के टांगर बसली में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से सोमवार शाम 5 बजे भव्य मोहर्रम मेला एवं अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख फिलीप सहाय एक्का एवं उप प्रमुख अमानत अंसारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल, लाठी-तलवार संचालन और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया...