बहेड़ी: भोजपुर के जोगीठेर गांव के पास स्थित खेत में दबंगों ने लगाए पेड़ों में आग, पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर जोगीठेर निवासी भजन लाल पुत्र मंगलसेन के मुताबिक उसका गांव के ही पास खेत है जिसमें यूकेलिप्टिस नीम आम सहित करीब 70 से अधिक पेड़ हैं भजनलाल का आरोप है कि बीती 29 मार्च की शाम करीब पांच बजे गांव के ही रहने वाले एक ही परिवार के पांच दबंगों ने कूड़ा कबाड़ पताई आदि इकट्ठी कर उसके पेड़ों में आग लगा दी ।