बसेड़ी: 2.80 लाख से भरा थैला लेकर फरार हुए बदमाश, व्यापारियों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
र ।बसेड़ी कस्बे के बाड़ी मार्ग स्थित घड़ी फकीरा के समीप दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अज्ञात बदमाश एक गल्ला व्यापारी के ₹2 लाख 80 हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेता