हाजीपुर: फार्मर रजिस्ट्री अभियान में वैशाली जिला राज्य में अव्वल, DM वैशाली ने मिशन मोड में संचालन का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार एग्री स्टैक योजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री फेज-2 अभियान जिले में मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अभियान की सतत समीक्षा एवं अनुश्रवण जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वैशाली जिला फार्मर रजिस्ट्री अभियान में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।