महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा अब अनोखे विरोध के रूप में सामने आया। इलाके में लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों से परेशान लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी बोरी में आवारा कुत्तों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कुत्तों को अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया। इस दौरान शिवसेना (UBT) के नेताओं और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अधिकारी के सामने जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की कुर्सी पर नोटों की माला भी डाल दी।
#Maharashtra #nashikcity #ShivsenaUBT #politician #protest #NagarPanchayat #Against #streetdog #dogs #dogattack #animals #streetdogrescue #shivsenanews #nashiknews #NashikUpdates #NewsUpdate #LatestNews #BreakingNews #shorts #reelsvideo #reelsvideoシ #viralpost #viralreels #viral #viralreelsシ #Update #latest #PanchayatUpdate #newsfeed #MaharashtraNews