बेतिया: जिला बाल संरक्षण इकाई बेतिया द्वारा किन्नर समाज के कल्याण के लिए मासिक बैठक आयोजित
जिला बाल संरक्षण इकाई, पश्चिम चम्पारण द्वारा किन्नर समाज के कल्याण हेतु मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किन्नरों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं एवं उनसे जुड़े कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा हुई। सहायक निदेशक श्री ब्रजभूषण कुमार ने बताया कि उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा हेतु किन्नर संरक्षण अधिनियम 2019 एवं नियमवली 2020 लागू की गई है।