मंझनपुर: पभोषा में पति-पत्नी के विवाद में पति की मौत, पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया: कौशाम्बी सर्किल सीओ ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पभोषा में पति-पत्नी के विवाद में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए महिला को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने जानकारी दी है।