एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन व व्यापार मंडल एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गयी।