कुशलगढ़: मिट्टी की सेहत का मिला ‘हेल्थ कार्ड’, वडला की रैली में 40 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित
कुशलगढ़ उपखण्ड के वडला की रैल पंचायत में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सहायक निदेशक कृषि छगनलाल डामोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान किसानों को मिट्टी की जांच के महत्व और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।