"कर्मसु कौशलम् योगः" — कर्म में कुशलता ही योग है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों को कहा गया कि हम जो भी कार्य कर रहे हैं, उसे पूरी कुशलता, निष्ठा और एकाग्रता (Concentration) से करना ही वास्तविक योग है। यही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।
प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, श्री आदित्य द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों व पुलिसकर्मियों से योग को अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया, ताकि सभी स्वस्थ व प्रसन्न रहकर अपने दायित्वों का और बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें।
आइए, इस संदेश को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पित रहें और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
#YogaDay2026
#UPPolice
@CPAgra_
24 views | Agra, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026