राजगढ़: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजगढ़ जिला जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व स्वास्थ्य दिवस की मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिला जेल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक सहित न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।