आगरा के खेरागढ़ में खेत के विवाद ने लिया हिंसक रूप।
खेरागढ़ के ग्राम लालपुर में पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता रामवती ने सुजान समेत 7 लोगों पर खुद, अपनी बेटी, बेटों और ससुर के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Etmadpur, Agra | Jul 29, 2026