मंदसौर: जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग जर्जर, छत से निकले सरिए, सीएमएचओ ने भवन के लिए प्रपोजल भेजा
मंदसौर जिला अस्पताल की बिल्डिंग अंदर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वार्डों और गलियारों की दीवारें टूट रही हैं। छत से सरिए बाहर निकल आए हैं। बारिश का मौसम नजदीक होने से खतरा और बढ़ गया है। 2014 के बाद से अस्पताल का प्लास्टर और छत का हिस्सा गिर रहा है। पिछले 11 सालों में 7-8 हादसे हो चुके हैं। सैकड़ों मरीज और परिजन जान जोखिम में डालकर इलाज करवा रहे हैं।