महसी: टेपरा में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से मासूम बालक की हुई मौत, केस दर्ज।
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खसहा मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के टेपरा गांव निवासी साजिद उम्र करीब चार वर्ष बुधवार दोपहर सड़क पार कर रहा था।तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बालक आ गया जिससे कुचल कर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार शुरू होने से पहले मौत हो गई।