महसी: पंचायत सेक्रेटरी के पास परिवार रजिस्टर नकल लेने गए ग्रामीण को गाली देकर भागने का आरोप, बीडीओ शिवपुर से शिकायत।
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के बितानिया गांव निवासी दिनेश कुमार पंचायत सेक्रेटरी सुनील कुमार वर्मा के चेंबर में बुधवार दोपहर परिवार रजिस्टर नकल लेने गया हुआ था। आरोप है कि पंचायत सेक्रेटरी के सहयोगी योगेश ने अभद्रता करते हुए चेंबर से भगा दिया। परिवार रजिस्टर नकल देने से मना कर दिया जबकि ग्रामीण सहायक विकास अधिकारी पंचायत से प्रमाणित प्रति लेकर गया हुआ था।