महसी: मकरंदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पुजारी की हुई हत्या, बंधे हुए हाथ, नाक, आंख से निकल रहा खून, फैली सनसनी।
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी काशीराम आर्य पुत्र मैकू बीते सात वर्षो से अधिक समय से खैरीघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर में पूजा एवं देख रेख करते थे। बुधवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने पुजारी की लाश बरामदे में खून से लथपथ एवं बंधे हुए हाथ देखा। सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी।