चंदेरी: चंदेरी में 2 अक्टूबर से शुरू होगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान, 10 अक्टूबर तक चलेंगी सेवा गतिविधियां
चंदेरी में 2अक्टूबर से 10अक्टूबर तक सेवा मेरा योगदान अभियान चलाया जाएगा।अभियान के तहत अलग-अलग दिनों में सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां सम्पन्न होंगी। 2 अक्टूबर को स्वच्छता कर्मियों का सम्मान,प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प और स्वच्छता अभियान होगा। 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य सेवा 4 अक्टूबर को वृद्धाश्रम और अनाथालय में सेवा,6 अक्टूबर को आंखों की जांच होगी।