मार्टिनगंज: बरदह पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जिले के बरदह पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ उनके पास कोई लाइसेंस नहीं था पकड़े गए आरोपी थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर के बताए जा रहे हैं पुलिस ने आज रविवार को 3:00 बजे आरोपियों को जेल भेज दिया