शालीमार बाग थाना पुलिस ने झपटमार को गिरफ्तार कर चोरी का मामला सुलझाया दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से झपटमारी के छह मामले दर्ज है