जगदलपुर: आईसीएआर में बस्तर की अपूर्वा को मिला 'स्पाइस-आइकॉन 2026' सम्मान, जैविक खेती में नवाचार के लिए हुईं सम्मानित
बस्तर की अपूर्वा त्रिपाठी को नई दिल्ली स्थित आईसीएआर (कृषि भवन) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम "मनपी 2.0" के दौरान "स्पाइस आइकॉन 2026" सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान जैविक खेती, नवाचार और किसानों के लिए किए गए काम के लिए दिया गया। अपूर्वा को "स्पाइस कल्टीवेशन एक्सीलेंस" श्रेणी में सम्मानित किया गया।