कांकेर: नारायणपुर और कांकेर जिला के सीमावर्ती जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के शव बरामद
Kanker, Kanker | Nov 16, 2024 आज 16 नवंबर शनिवार दोपहर 4 बजे एडिशनल एसपी IPS संदीप पटेल से मिली जानकारी अनुसार उत्तर अबूझमाड़ और कांकेर क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी गस्त पर निकली थी। गस्त के दौरान टेकमेटा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच हुआ मुठभेड़।सर्चिंग के दौरान अबतक पांच नक्सलियों का शव बरामद