बिछिया: झिगराघाट के पहले सड़क किनारे बढ़े कटीले पेड़ और सीमेंट के रखे पिलर से हादसे का बढ़ा खतरा...!
अंजनिया-बम्हनी मार्ग पर झिगराघाट के पहले एक किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पेड़ और रखे गए सीमेंट के पिलर राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की लंबे समय से कटिंग नहीं की जाने से समस्या बढ़ गई l 11 जून को 12 बजे राहगीरों में शामिल अनुराग, विशाल, संजीत ने समस्या हल की मांग की l