उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के चौकीढाव गांव में छापेमारी कर पुराने मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी भटू हेब्रोंम को बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।