पचरुखी: अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा ने पचरुखी प्रखंड में धरना दिया
अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार की दोपहर पचरुखी प्रखंड परिसर में धरना दिया गया। सोमवार की दोपहर हुए इस धरने की अध्यक्षता संगठन के जिला कमिटी सदस्य गुड्डू मिश्रा ने किया। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता विकास यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार और अफ़रसाही हावी है।