पचरुखी: पचरुखी बीजेपी सदर मंडल की अध्यक्ष बनीं इंदु देवी, समर्थकों में खुशी की लहर
बीजेपी सिवान जिला कमिटी की ओर से रविवार को पचरुखी सदर मंडल का अध्यक्ष इंदु देवी को बनाया गया। इंदु देवी के अध्यक्ष बनने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों द्वारा पचरुखी में मिठाइयां बांटी गईं और इंदु देवी को पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।