पचरुखी: पचरुखी थानाध्यक्ष और चौकीदार को एसपी ने किया निलंबित
पचरुखी थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को सिवान एसपी ने निलंबित कर दिया है। पचरुखी थाना में पहुंचे एसपी ने थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी द्वारा स्टेशन डायरी का भी अवलोकन किया गया। थाना में पेंडिंग मामलों को लेकर एसपी ने थानाध्यक्ष संजीत कुमार को निलंबित कर दिया।