📌 योजनाओं की समीक्षा कर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने युवा उड़ान 2026 एवं माई भारत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में जिले के युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा।
साथ ही छूटे हुए राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी 15 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, राशन कार्डों की जांच कर अपात्र नाम हटाने तथा पात्र हितग्राहियों और किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#Gariyaband #DistrictAdministration #GoodGovernance #YuvaUdaan2026 #Scholarship EKYC Agriculture
9 views | Gariaband, Chhattisgarh | Sep 9, 2026