खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आकाश पुत्र रविंद्र निवासी तरकुलवा और उनकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गड़सर पार गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।