हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त कुलदीप अग्रवाल की करीब ₹33 लाख की संपत्ति कुर्क की गई
Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026 कुलदीप अग्रवाल निवासी विशम्भर भवन, रेलवेगंज थाना कोतवाली शहर की अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क कराये जाने के निर्देश थे। निर्देशों के क्रम में देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त के खाली प्लॉट व टोयोटा इनोवा कार को जिला मजिस्ट्रेट हरदोई द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में कुर्क किया गया।