कासगंज: सोरों नगर पालिका परिषद के मेला ग्राउंड में हो रहे निर्माण कार्य का विरोध, सभासद संघ ने दिया ज्ञापन
कासगंज के सोरों नगर पालिका परिषद के मेला ग्राउंड में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर सभासद संघ ने विरोध जताया है। संघ ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86(2) के तहत तत्काल बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मेला ग्राउंड में वर्षों से प्रांतीय मेले का आयोजन होता रहा है।